होटल आदित्य गेस्ट हाउस एवं गगन ग्रैंड में देह व्यापार का खुलासा — फरार होटल संचालक और पार्टनर गिरफ्तार

Prostitution exposed at Hotel Aditya Guest House and Gagan Grand — absconding hotel operator and partner arrested होटल आदित्य गेस्ट हाउस एवं गगन ग्रैंड में देह व्यापार का खुलासा — फरार होटल संचालक और पार्टनर गिरफ्तार
 0
होटल आदित्य गेस्ट हाउस एवं गगन ग्रैंड में देह व्यापार का खुलासा — फरार होटल संचालक और पार्टनर गिरफ्तार

होटल आदित्य गेस्ट हाउस एवं गगन ग्रैंड में देह व्यापार का खुलासा — फरार होटल संचालक और पार्टनर गिरफ्तार

रायपुर 25 मई 2025: शहर के थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल आदित्य गेस्ट हाउस और होटल गगन ग्रैंड में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार चल रहे होटल संचालक और उनके पार्टनर को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कार्रवाई का विवरण:

दिनांक 17 मई 2025 को थाना गंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल गगन ग्रैंड एवं आदित्य गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट के साथ थाना गंज की संयुक्त टीम द्वारा दोनों होटलों पर छापेमारी की गई।

इस रेड के दौरान मौके से दो महिला आरोपियों समेत कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 04 मोबाइल फोन एवं नगद राशि भी जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 129/2025 के तहत धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार:

रेड के बाद से ही होटल संचालक कुशाध्वज उर्फ कुणाल बाग एवं उनके पार्टनर सुमित बावरिया फरार थे। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इसी क्रम में सूचना मिली कि दोनों आरोपी रायपुर में छिपे हुए हैं।

पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन जब्त किए गए जो इस अपराध में प्रयुक्त बताए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. कुशाध्वज बाग उर्फ कुणाल

पिता: स्व. राजेन्द्र बाग

उम्र: 42 वर्ष

निवासी: फाफाडीह, जिला रायपुर

2. सुमित बावरिया

पिता: स्व. अनंत राम बावरिया

उम्र: 40 वर्ष

निवासी: देवेन्द्र नगर, रायपुर

पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ा संदेश देती है। मामले की विवेचना जारी है और आगे की कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0