हिन्दू युवतियों को फंसाकर लव जिहाद और देह व्यापार का नेटवर्क, कांग्रेस पार्षद आरोपी
कांग्रेस पार्षद पर गंभीर आरोप — हिन्दू युवतियों से शादी कर करवाते थे देह व्यापार, लव जिहाद का मामला उजागर
इंदौर। शहर में लव जिहाद और देह व्यापार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम प्रमुख रूप से उभरकर आया है। आरोप है कि अनवर हिन्दू युवतियों को बहला-फुसलाकर मुस्लिम बनाने और उनसे देह व्यापार कराने की साजिश में शामिल था।
शनिवार रात पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज कर उसके घर छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला
बाणगंगा थाना क्षेत्र में सांवर रोड निवासी दो युवतियों ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती करने वाले आरोपियों अल्ताफ़ और साहिल ने झांसा देकर पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता ने बताया कि पांच महीने पहले एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती की थी। 12 मई को दोस्त के रूप में मिलने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद 30 मई को स्कीम नंबर 54 स्थित एक कैफे में बुलाकर दोबारा जबरदस्ती की।
आरोपियों का कबूलनामा
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि इस काम में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उन्हें रुपये देता था। पार्षद ने कहा था कि हिन्दू युवतियों से शादी करो, फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलो। आरोपियों के अनुसार, अनवर से उनकी मुलाकात एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई थी, वहीं उसने इस साजिश की बात कही और काम के एवज में लाखों रुपये देने का वादा किया था।
पुलिस का एक्शन
टीआई सियामसिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपियों के बयानों और सबूतों के आधार पर वार्ड 58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को इस साजिश में मुख्य आरोपी बनाया गया है। देर रात पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। दोनों आरोपी साहिल और अल्ताफ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
अब तक की कार्रवाई
दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पार्षद अनवर कादरी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
दो प्रकरणों में लव जिहाद और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज।
युवतियों के बयान दर्ज किए गए।
सोमवार तक दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी रहेगी।
सामुदायिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप
इस मामले के सामने आने के बाद इंदौर सहित प्रदेशभर में आक्रोश की लहर है। पार्षद स्तर के जनप्रतिनिधि के इस घिनौने षड्यंत्र में शामिल होने की खबर ने कांग्रेस पार्टी और प्रशासन दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
स्थानीय संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0