बस्तर के जंगलों में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: कर्रेगुट्टा में 20 से ज्यादा नक्सली ढेर
सुरक्षाबलों ने नक्सल प्रभावित इलाके में एक और बड़ी कामयाबी दर्ज की है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में बीते 15 दिनों की कठिन चढ़ाई और गुप्त रणनीति के बाद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के सबसे मजबूत अड्डों में से एक पर हमला बोलते हुए 20 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया।
यह ऑपरेशन इतना गोपनीय और चुनौतीपूर्ण था कि इसमें CRPF, DRG, और STF के हजारों जवानों ने हिस्सा लिया। लगातार खुफिया इनपुट्स और ड्रोन सर्विलांस के जरिए नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आखिरकार सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा के घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच स्थित नक्सलियों के गढ़ को घेरकर निर्णायक कार्रवाई की।
15 दिन की कठिनाई, 1 दिन की जीत:
सुरक्षाबलों को इस पहाड़ी तक पहुंचने में 15 दिन लगे, जहां रास्ते नहीं थे, केवल कांटेदार झाड़ियां, गहरी खाइयां और दुर्गम चट्टानें थीं। जवानों ने रात में सफर किया, दिन में छिपे रहे ताकि नक्सलियों को भनक न लगे।
सबसे बड़ा ऑपरेशन:
बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन पिछले एक दशक में सबसे बड़ा और सफल नक्सल विरोधी अभियान माना जा रहा है। मारे गए नक्सलियों में कई बड़े इनामी कमांडर भी शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
IG सुंदरराज पी. ने दी जानकारी:
IG सुंदरराज पी. ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की यह रणनीति आने वाले दिनों में नक्सली नेटवर्क को जड़ से हिला सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0