ICSE और ISC रिजल्ट जारी: 10वीं-12वीं के रिकॉर्डतोड़ नतीजे, 99% से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए पास,

 0
ICSE और ISC रिजल्ट जारी: 10वीं-12वीं के रिकॉर्डतोड़ नतीजे, 99% से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए पास,

नई दिल्ली. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने मंगलवार को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के नतीजे जारी कर दिए। इस साल रिजल्ट में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला। 10वीं में 99.09% और 12वीं में 99.02% छात्र पास हुए हैं।

टॉपर लिस्ट जारी नहीं, लेकिन 100% मार्क्स पाने वालों की संख्या बड़ी

CISCE ने इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन बोर्ड के मुताबिक कई छात्रों ने 100% अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

डिजिलॉकर और वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र-छात्राएं अपना मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट Digilocker पर भी देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को पहले Digilocker ऐप डाउनलोड करना होगा या digilocker.gov.in पर जाना होगा। लॉगिन के बाद बोर्ड द्वारा दी गई यूनिक आईडी से दस्तावेज़ डाउनलोड किए जा सकते हैं।

SMS से भी चेक कर सकते हैं परिणाम

ICSE के लिए: लिखें ICSE<स्पेस><Unique ID> और भेजें 09248082883 पर

ISC के लिए: लिखें ISC<स्पेस><Unique ID> और भेजें उसी नंबर पर

डिजिलॉकर पर ऐसे मिलेगा मार्कशीट का एक्सेस:

1. Digilocker पर अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें

2. “Education” सेक्शन में जाएं

3. “CISCE” चुनें

4. रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें

5. डाउनलोड करें मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट

छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर

रिजल्ट के बाद देशभर में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स जश्न मना रहे हैं। कई स्कूलों ने 100% रिजल्ट हासिल किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0