उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, एक परीक्षार्थी पकड़ी गई — एफआईआर दर्ज

High-tech cheating exposed in sub-engineer recruitment exam, one candidate caught — FIR lodged उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, एक परीक्षार्थी पकड़ी गई — एफआईआर दर्ज
 0
उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, एक परीक्षार्थी पकड़ी गई — एफआईआर दर्ज

उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, एक परीक्षार्थी पकड़ी गई — एफआईआर दर्ज

रायपुर, 13 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में आयोजित उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलासपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल करते हुए पकड़ी गई।

परीक्षार्थी के कपड़ों में छिपे मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

कक्ष क्रमांक 07 में परीक्षा दे रही परीक्षार्थी कु. अन्नु सूर्या (रोल नंबर 13091014) पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद जब तलाशी ली गई, तो उसके अंतःवस्त्र में हिडन कैमरा और कान में माइक्रो स्पीकर छुपे हुए मिले। परीक्षा स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उपकरण जब्त कर लिए और नकल प्रकरण तैयार किया।

परीक्षा केंद्र के बाहर भी पकड़ी गई सहयोगी, हाईटेक उपकरण बरामद

इस पूरे गिरोह का संचालन परीक्षा केंद्र के बाहर से किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर मौजूद कु. अनुराधा बाई को पकड़ा, जिसके पास से वॉकी-टॉकी, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन बरामद हुए। शुरुआती जांच में यह एक संगठित तरीके से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नकल कराने की साजिश प्रतीत हो रही है।

एफआईआर दर्ज, कड़ी कार्रवाई की तैयारी

परीक्षा आयोजन कर रही छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपी हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

व्यापम और प्रशासन सख्त, जीरो टॉलरेंस नीति

व्यावसायिक परीक्षा मंडल एवं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ अपनाई गई है। भविष्य में भी इस तरह की किसी भी अनुचित गतिविधि पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल से नकल का यह पहला मामला नहीं है, लेकिन प्रशासन की तत्परता से एक संगठित साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0