सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, जेल से रिहा हुए पूर्व IAS रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया

Former IAS Ranu Sahu, Sameer Vishnoi and Soumya Chaurasia released from jail granted interim bail by Supreme Court सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, जेल से रिहा हुए पूर्व IAS रानू
 0

सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, जेल से रिहा हुए पूर्व IAS रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया

मीडिया से बचाकर पिछले गेट से निकाला गया, परिजनों ने घर पर किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की चर्चित प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच से जुड़े मामलों में जेल में बंद पूर्व IAS अधिकारी रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज सुबह रिहा कर दिया गया। तीनों को मीडिया से बचाते हुए जेल प्रशासन ने पिछला गेट इस्तेमाल किया, जबकि प्रेस फोटोग्राफर मुख्य द्वार पर इंतजार करते रह गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया अक्टूबर-दिसंबर 2022 में और रानू साहू जुलाई 2023 में गिरफ्तार हुए थे। सुप्रीम कोर्ट से बुधवार देर रात जमानत आदेश प्राप्त होने के बाद गुरुवार सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया।

रिहाई के बाद तीनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और बिना किसी बयान या प्रतिक्रिया दिए सीधे अपने-अपने निवास की ओर रवाना हो गए।

पूर्व IAS अधिकारी रानू साहू रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित आईएएस कॉलोनी में अपने पति जय प्रकाश मौर्य के घर पहुंचीं। उनके साथ सरकारी कार में दो बड़े ट्रैवलर बैग में सामान था। घर पर मौजूद परिजनों और घरेलू कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया, बताया गया कि उनके स्वागत के लिए अंदर फूल भी बिछाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि इसी कॉलोनी में समीर विश्नोई भी रहते हैं। फिलहाल तीनों की अगली कानूनी रणनीति और बयान को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0