सोशल मीडिया की सतर्कता से: 24 घंटे में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया

Due to the alertness of social media: mentally challenged minor girl was rescued safely within 24 hours सोशल मीडिया की सतर्कता से: 24 घंटे में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया
 0
सोशल मीडिया की सतर्कता से: 24 घंटे में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया

सोशल मीडिया की सतर्कता से: 24 घंटे में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया 

वाराणसी, राजातालाब थाना क्षेत्र के पत्रकारों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक मंदबुद्धि नाबालिग लड़की को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्यवाही न केवल पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाती है बल्कि आम जनता के विश्वास को भी मजबूत करती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रस्पतिवार 15 मई को करंडा थाना क्षेत्र (गाजीपुर) निवासी एक व्यक्ति अपनी 12 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्री को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। इलाज के दौरान वह रहस्यमय ढंग से ट्रामा सेंटर परिसर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा थाना लंका में इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई गई।

सूचना मिलते ही लंका थाने के चौकी प्रभारी नगवां शिवाकर मिश्र ने तत्काल परिजनों से संपर्क किया, परंतु जानकारी मिली कि वे लोग गाजीपुर लौट चुके हैं। चौकी प्रभारी द्वारा उन्हें वाराणसी लौटने को कहा गया। शनिवार को परिजन थाने पहुंचे, जिसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से राजातालाब क्षेत्र के सामाजिक पत्रकारों की टीम सक्रियता दिखाते हुए मामले की तफ्तीश शुरू की।

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप शनिवार को पत्रकारों की टीम ने मिर्जमुराद व राजातालाब क्षेत्र के खुशी ग्राम हरपुर थाना मिर्जमुराद के घर से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद लड़की को चौंकी पर लाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए राजातालाब कस्बा चौंकी प्रभारी रोहित दुबे मय पुलिस बल के साथ, हेड कास्टेबल हंशराज यादव, हेड कास्टेबल सुरेंद्र सोनकर और अन्य पुलिस अधिकारियो की हो रही चाहुओर प्रशंसा परिजनों ने भी पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0