धमतरी ट्रिपल मर्डर: अन्नपूर्णा ढाबा के सामने नशे में धुत बदमाशों ने की तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari Triple Murder: Drunk miscreants brutally murdered three friends in front of Annapurna Dhaba, 8 accused arrested धमतरी ट्रिपल मर्डर: अन्नपूर्णा ढाबा के सामने नशे में धुत बदमाशों ने की तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार
 0
धमतरी ट्रिपल मर्डर: अन्नपूर्णा ढाबा के सामने नशे में धुत बदमाशों ने की तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी ट्रिपल मर्डर: अन्नपूर्णा ढाबा के सामने नशे में धुत बदमाशों ने की तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी, छत्तीसगढ़। धमतरी-नगरी स्टेट हाईवे पर भोयना स्थित मां अन्नपूर्णा ढाबा के सामने हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि प्रदेश में बढ़ते नशे और अवैध शराब के कारोबार पर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है।

वारदात का विवरण

जानकारी के अनुसार, रायपुर से घूमने आए तीन दोस्त — नितिन टांडी (23), सुरेश टांडी (32) और आलोक सिंह ठाकुर (30) — की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब नशे में धुत 7-8 बदमाश ढाबे के बाहर पहुंचे और अचानक खंजर से हमला बोल दिया।

नितिन और सुरेश, रायपुर के संतोषी नगर निवासी और मौसेरे भाई थे, दोनों ड्राइवर का काम करते थे।

आलोक, बाहरी जिले का निवासी और अपने घर का इकलौता बेटा था, जो पेटी ठेकेदार के रूप में कार्यरत था।

ढाबे का एक कर्मचारी और मृतकों के दो दोस्त किसी तरह मौके से भागकर जान बचाने में सफल रहे। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद तीन नाबालिग समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों का हमला साफ दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस भीषण हत्या कांड के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और गृह मंत्री पर सीधा हमला बोला है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि—

> “विष्णु देव सिंह की सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल हो गई है। छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में इस तरह की घटनाएं होना बेहद चिंता का विषय है। नशाखोरी, शराब और अवैध कारोबार ने युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल दिया है, और सरकार इसे रोकने में असफल साबित हो रही है।”

कांग्रेस ने मांग की है कि प्रदेश में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाए और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

बढ़ते अपराधों पर चिंता

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में नशाखोरी और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिस आसानी से बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या कर दी, उससे स्पष्ट है कि अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, नशे के कारोबार पर लगाम लगाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत अब पहले से कहीं अधिक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0