रेलवे सेवाओं को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुशील आनंद शुक्ला बोले- "मोदी सरकार ने रेल यात्री सुविधाएं तबाह कर दी"

Congress attacks the Centre over railway services, Sushil Anand Shukla said- "Modi government has ruined rail passenger facilities" रेलवे सेवाओं को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुशील आनंद शुक्ला बोले- "मोदी सरकार ने रेल यात्री सुविधाएं तबाह कर दी"
 0
रेलवे सेवाओं को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुशील आनंद शुक्ला बोले- "मोदी सरकार ने रेल यात्री सुविधाएं तबाह कर दी"

रेलवे सेवाओं को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुशील आनंद शुक्ला बोले- "मोदी सरकार ने रेल यात्री सुविधाएं तबाह कर दी"

रायपुर, 10 जून 2025।देशभर में यात्री ट्रेनों के रद्द होने और लेट-लतीफी को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जन उपयोगी रेलवे सेवाओं को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से आम यात्रियों की सुविधाएं लगातार खत्म की जा रही हैं। रेलवे की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोग महीनों पहले टिकट बुक करवाने के बाद भी अपनी यात्रा तय नहीं कर पा रहे। ऐन यात्रा के दिन ट्रेनों के रद्द होने की सूचना जारी कर दी जाती है, जिससे हजारों यात्री बेहाल हो जाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश की सबसे भरोसेमंद यात्री सेवा भारतीय रेलवे को जानबूझकर बदनाम और तबाह करने में जुटी है। कभी कोयले की आपूर्ति तो कभी तकनीकी वजह बताकर ट्रेनों को हफ्तों, महीनों तक के लिए रद्द कर दिया जाता है। यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, जिससे आम नागरिक परेशान और असहाय महसूस कर रहा है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आजादी के बाद ऐसी दुर्दशा कभी नहीं देखी गई। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारें घाटा सहकर भी रेलवे सेवाओं का विस्तार करती थीं, लेकिन मोदी सरकार रेलवे को केवल मालवाहक सेवाओं तक सीमित कर निजीकरण की राह पर ले जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि यात्री ट्रेनों की तुलना में माल भाड़े से रेलवे को तीन से चार गुना अधिक मुनाफा होता है, और इसी लालच में सरकार यात्रियों की अनदेखी कर रही है। योजना के तहत रेलवे की विश्वसनीयता को खत्म कर इसे उद्योगपतियों के हाथों सौंपने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्र सरकार से मांग की कि रेलवे की पुरानी गरिमा और सुविधाओं को बहाल किया जाए, ताकि आम नागरिकों को फिर से सुरक्षित, समयबद्ध और सस्ती यात्रा सेवा उपलब्ध हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0