छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं
सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं इस दौरान रायपुर पहुंचते ही सचिन पायलट सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले में मृतक दिनेश मीरानिया के निवास पहुंचे, सचिन पायलट के साथ पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी मौजूद रहे, सभी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और आतंकी घटना को लेकर चर्चा की, सचिन पायलट ने आतंकी घटना की निंदा करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के शौर्य को सराहा, साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सीजफायर की घोषणा को अपमानजनक बताया है, बता दें कि कल जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस "संविधान बचाओ यात्रा" निकालने वाली है जिसमें प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे, इस यात्रा के माध्यम से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग सहित कानून व्यवस्था के मुद्दे को आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0