भिलाई में आज शाम बजेगा ब्लैकआउट का सायरन: 7.30 बजे से 5 मिनट तक अंधेरे में डूबेगा शहर, मॉकड्रिल का दूसरा चरण शुरू
दुर्ग जिले में चल रही सुरक्षा मॉकड्रिल का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अब बारी है दूसरे फेस की, जिसमें आज शाम 7:30 बजे ब्लैकआउट का अभ्यास किया जाएगा। तय समय पर पूरे शहर में सायरन बजेगा और इसके बाद 5 मिनट के लिए घरों, दुकानों और वाहनों की लाइट बंद करनी होगी।
जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभ्यास को गंभीरता से लें और सायरन सुनते ही तय दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में शहरवासियों की तत्परता और सजगता की जांच करना है।
क्या करना होगा?
शाम 7:30 बजे जैसे ही सायरन बजे, सभी लोग घरों और दुकानों की लाइट तुरंत बंद करें।
चलती गाड़ियों के ड्राइवर लाइट बंद करके वाहन को सुरक्षित जगह रोकें।
किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं, यह केवल मॉकड्रिल है।
क्यों हो रहा है यह अभ्यास?
यह मॉकड्रिल राज्य और केंद्र सरकार के आपदा प्रबंधन निर्देशों के तहत हो रही है। इसका मकसद किसी आपातकालीन स्थिति जैसे युद्ध, हवाई हमले या प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों की प्रतिक्रिया और प्रशासन की तैयारी की जांच करना है।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0