बियर बम की साजिश नाकाम बीजापुर DRG की सूझ बुझ आई काम..

Beer bomb conspiracy failed, Bijapur DRG's intelligence came in handy.
 0
बियर बम की साजिश नाकाम बीजापुर DRG की सूझ बुझ आई काम..
बियर बम की साजिश नाकाम बीजापुर DRG की सूझ बुझ आई काम..

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी के इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार सातवें दिन भी जारी है. इस बीच जवानों को बीयर बम से उड़ाने की नक्सलियों की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें जवान नक्सलियों के लगाए गए बीयर बम को डिफ्यूज करते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि बीजापुर में उसूर के घने जंगलों, खासकर कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा इलाके में जवानों ने बड़ा ऑपरेशन चला रखा है. छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि ये नक्सलियों पर अंतिम प्रहार है. इस समय हिड़मा और देवा जैसे खतरनाक नक्सल कमांडरों को घेरा जा चुका है. इस अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवानों की तैनाती की गई है. शनिवार को गलग़म के जंगलों में हुआ IED ब्लास्ट में एक DRG जवान घायल हुआ था उसका गलगम CRPF कैंप में इलाज चल रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0