अमित शाह से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, नया रायपुर में बनेगा एनएफएसयू कैंपस
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : एनएफएसयू का कैंपस बनेगा, अमित शाह करेंगे भूमिपूजन
रायपुर। आगामी 22 और 23 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान प्रदेश को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नया रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) का कैंपस स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 40 एकड़ जमीन राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई है। केंद्र सरकार की मदद से लगभग 350 से 400 करोड़ रुपए की लागत से कैंपस का निर्माण और समस्त इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि नए लागू हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में 7 साल से अधिक सजा वाले अपराधों में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका बेहद अहम हो गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में एनएफएसयू का कैंपस खुलने से प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और अत्याधुनिक फॉरेंसिक शिक्षा व शोध की सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके साथ ही 6 से 7 एकड़ अतिरिक्त भूमि पर अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब भी बनाई जाएगी। दोनों परियोजनाओं का भूमिपूजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान करेंगे। जब तक स्थायी कैंपस का निर्माण होगा, तब तक ट्रांजिट कैंपस से इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
शर्मा ने बताया कि दौरे के दौरान अमित शाह प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी लेंगे और किसी एक कैंप का दौरा भी करेंगे। इसके बाद वे 23 जून को दिल्ली लौटेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0