पहल्गाम आतंकी हमले के बाद वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की संख्या में 60% तक गिरावट
पहल्गाम आतंकी हमले के बाद वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की संख्या में 60% तक गिरावट
जम्मू-कश्मीर, रियासी – 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री माता वैष्णो देवी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में 60% तक की कमी देखी गई है।
गौरतलब है कि आमतौर पर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान प्रतिदिन 35,000 से अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हालिया घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। जगह-जगह चेकिंग, ड्रोन निगरानी और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है ताकि यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।
श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया
कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि वे स्थिति सामान्य होने तक यात्रा स्थगित कर रहे हैं, वहीं कई अन्य लोग प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए यात्रा जारी रखे हुए हैं।
प्रशासन का बयान
श्राइन बोर्ड और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि "यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0