छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कुछ को मिले अहम दायित्व
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कुछ को मिले अहम दायित्व
रायपुर, 24 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
गृह विभाग की ओर से सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों के पदस्थापन में परिवर्तन किया गया है —
तबादला सूची इस प्रकार है
1. मोहित गर्ग (भापुसे 2013)
वर्तमान पद – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव
नया पद – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर
2. चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014)
वर्तमान पद – पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर
नया पद – निदेशक, ट्रेनिंग / ऑपरेशन, अतिवाद उन्मूलन एवं आपराधिक अनुसंधान शाखा, रायपुर
3. सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे 2018)
वर्तमान पद – पुलिस अधीक्षक, सक्ती
नया पद – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव
4. यदुवंशी अश्वकुमार (भापुसे 2018)
वर्तमान पद – पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव
नया पद – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
5. श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे 2019)
वर्तमान पद – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
नया पद – पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर
6. प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे 2015)
वर्तमान पद – सेनानी, 4थी बटालियन, छसबल माना रायपुर
नया पद – पुलिस अधीक्षक, सक्ती
7. पंकज चन्द्रा (भापुसे)
वर्तमान पद – सेनानी, 13वीं बटालियन, सारंगढ़ बल, बांकीकोरबा
नया पद – पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव
इस फेरबदल में तीन जिलों — राजनांदगांव, सक्ती और कोण्डागांव — के पुलिस अधीक्षकों के पद बदल दिए गए हैं।
मोहित गर्ग और अश्वकुमार को मुख्यालय में उच्च जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, अंकिता शर्मा को राजनांदगांव जैसे बड़े जिले की कमान सौंपी गई है।
राज्य सरकार के इस आदेश को “प्रशासनिक सर्जरी” के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में यह कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0