टिकरापारा में पकड़े गए 10 बांग्लादेशी — दिल्ली भेजने की तैयारी, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एजेंटों की तलाश

10 Bangladeshis caught in Tikrapara - Preparations to send them to Delhi, search for agents who made fake documents टिकरापारा में पकड़े गए 10 बांग्लादेशी — दिल्ली भेजने की तैयारी, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एजेंटों की तलाश
 0
टिकरापारा में पकड़े गए 10 बांग्लादेशी — दिल्ली भेजने की तैयारी, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एजेंटों की तलाश

टिकरापारा में पकड़े गए 10 बांग्लादेशी — दिल्ली भेजने की तैयारी, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एजेंटों की तलाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में हाल ही में पकड़े गए 10 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को जल्द ही दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली के डिटेंशन सेंटर में रखकर इनकी कानूनी व कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद विदेश मंत्रालय के माध्यम से इन्हें उनके देश बांग्लादेश वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को चिट्ठी भी भेज दी गई है।

दिल्ली से पश्चिम बंगाल और फिर बस के ज़रिए होगी देश वापसी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी बांग्लादेशी नागरिकों को पहले दिल्ली भेजा जाएगा। वहां से उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा, जहां से बस के माध्यम से बांग्लादेश बॉर्डर तक भेजने की योजना बनाई गई है।

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले दो एजेंटों की तलाश

इस पूरे मामले में पुलिस को फर्जी दस्तावेज बनवाने वाले दो एजेंटों की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ये एजेंट मोटी रकम लेकर पासपोर्ट, वीजा और एयर टिकट तक की व्यवस्था करते थे। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है।

फर्जी आधार कार्ड की जांच — किसके नाम पर बना, कौन सत्यापनकर्ता

पुलिस ने प्रशासन को पत्र भेजकर इन सभी 10 बांग्लादेशी नागरिकों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन की जानकारी भी मांगी है। पूछा गया है कि आखिर किस आधार पर इनके दस्तावेज बने, सत्यापन किसने किया और क्या उनके नाम पर कोई प्रॉपर्टी भी है?

एप के माध्यम से बांग्लादेश में करते थे संपर्क

सभी पकड़े गए बांग्लादेशी एप के ज़रिए अपने देश में रिश्तेदारों से संपर्क करते थे। पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और चैट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि क्या इनका किसी प्रतिबंधित संगठन से संपर्क रहा है।

सभी मजदूरी करते थे, दो ठेला चलाते थे

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी छोटे-मोटे मजदूरी का काम करते थे। इनमें से दो लोग ठेला चलाकर अपना गुज़ारा कर रहे थे।

अब तक की कार्रवाई

10 बांग्लादेशी (6 पुरुष, 4 महिला) पकड़े गए

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो एजेंटों की तलाश

डिटेंशन सेंटर दिल्ली भेजने की तैयारी

दस्तावेज सत्यापन और प्रॉपर्टी की जांच

मोबाइल कॉल डिटेल और चैटिंग की जांच जारी

विशेष: पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। जल्द ही फर्जी दस्तावेज बनवाने वाले एजेंट और अन्य शामिल लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0